सच्ची ख़बर, बेख़ौफ़ अंदाज़...

सच्ची ख़बर, बेख़ौफ़ अंदाज़...

जिस केजरीवाल ने अपने गुरु को धोखा दिया वो भगवंत मान और पंजाबियों को धोखा क्यों नहीं देगा : रणदीप देओल

Share this post

धुरी (ब्यूरो) : जिसने अपने गुरु को धोखा दिया वो भगवंत मान और पंजाबियों को धोखा क्यों नहीं देगा यह दावा किया है धुरी से भाजपा के उम्मीदवार रणदीप सिंह देओल ने। उन्होंने यह तंज अरविंद केजरीवाल पर कसा है और कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे के साथ धोखा किया अपने बच्चों की झूठी कसम खाई और न जाने क्या कुछ किया और यही कुछ वो पंजाब में करने वाले हैं। भाजपा के धुरी विधानसभा क्षेत्र से युवा उम्मीदवार रणदीप सिंह देओल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल निश्चित रूप से खुद को या अपनी पत्नी को पंजाब में मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है और इसी मंशा के चलते वो सारा जाल बिछा रहें है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी ने बरनाला से वोटर भी बना लिया है ताकि वक़्त आने पर अगर मौका मिला तो भगवंत मान को किनारे करके वो अपनी पत्नी को आगे ला सकें। गौरतलब है कि यही दावा अरविंद केजरीवाल के पूर्व साथी कुमार विश्वास ने एक दिन पहले किया था।

रणदीप देओल मुख्यमंत्री के उस बयान की आलोचना भी की जिसमें चन्नी यूपी और बिहार वासियों के लिए गलत शब्द इस्तेमाल किए थे। उन्होंने कहा कि भारत एक है और सभी भारत वासी एक है और किसी को भी यह हक नहीं है कि अपने ही देश के अन्य लोगों के लिए ऐसी शब्दावली का प्रयोग किया जाए। उन्होंने चन्नी के इस बयान की कड़ी आलोचना भी की।

BHARTI
Author: BHARTI

Related Posts

Advertisement

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live