सच्ची ख़बर, बेख़ौफ़ अंदाज़...

सच्ची ख़बर, बेख़ौफ़ अंदाज़...

रूस-यूक्रेन में जंग से साइकिल व ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री पर बुरा असर, महंगा हुआ निक्कल व अन्य धातुएं

Share this post

लुधियाना (ब्यूरो) : रूस और यूक्रेन में जंग के चलते लुधियाना की साइकिल और ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री भी परेशानी में है। उद्योग में इस्तेमाल होने वाले निकेल सहित और धातुएं महंगी हो चुकी हैं, जिसका सीधा असर उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी के रूप में पड़ रहा है।

उद्योगपति अवतार सिंह भोगल ने बताया कि पहले कोरोना महामारी और अब उससे भी ज्यादा गंभीर रूस-यूक्रेन के युद्ध से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि चाहे उनकी इंडस्ट्री में अधिकतर स्टील का इस्तेमाल होता है लेकिन उसे तैयार करने में निकेल सहित उपयोग में आने वाले अन्य धातुएं रूस और यूक्रेन जैसे देशों से आती हैं। इन हालातों में कई लोग चीजों का स्टॉक भी कर लेते हैं। इसके अलावा, कच्चे तेल की लागत ही बढ़ने से हर चीज पर असर पड़ना लाजमी है। उन्होंने सरकार से कम से कम घरेलू स्तर पर हालातों को नियंत्रित करने की अपील की है।

BHARTI
Author: BHARTI

Related Posts

Advertisement

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live