सच्ची ख़बर, बेख़ौफ़ अंदाज़...

सच्ची ख़बर, बेख़ौफ़ अंदाज़...

केवल इल्ज़ाम लगाने से कोई गुनाहगार साबित नहीं हो जाता : राजा वड़िंग

Share this post

लुधियाना (ब्यूरो): लुधियाना विजिलेंस विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग लुधियाना पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक रंजिश के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब वह चंडीगढ़ में आत्मसमर्पण करने के लिए गए थे तब उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया और लुधियाना आने पर ही भारत भूषण आशू को गिरफ्तार क्यों किया गया? उन्होंने कहा की जब सीबीआई दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर रेड करती है तो आम आदमी पार्टी का रुख और होता है और यहां पंजाब में जहां उनका राज है वहां पर उनका रुख और है। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत भूषण आशू के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी।

BHARTI
Author: BHARTI

Related Posts

Advertisement

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live